Skip to content

Hyundai Creta Electric: 473km रेंज के साथ तगड़े फीचर्स

नई Hyundai Creta Electric: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से विकसित हो रहा है, जिसका मुख्य कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग है। इसी के चलते हुंडई ने हाल ही में अपनी नई Hyundai Creta Electric कार को लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को पसंद आ रही है। यह कम कीमत में ईंधन की बचत के साथ बेहतरीन विकल्प है।

यदि आप उन उपभोक्ताओं में से हैं जो पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित इलेक्ट्रिक कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो Hyundai Creta Electric आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका डिजाइन और इंटीरियर्स लग्जरी लुक के साथ आते हैं।

In this article
  1. नई Hyundai Creta Electric
  2. परफॉर्मेंस और रेंज
  3. लेटेस्ट फीचर्स
  4. ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम
  5. कीमत और उपलब्धता

नई Hyundai Creta Electric

कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी को क्लासिक लुक देने के लिए इसमें pixelated ग्रिल, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, sequential turn indicators और 17-इंच के aero alloy wheels का उपयोग किया है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। इसके इंटीरियर्स भी प्रीमियम हैं, जिसमें डुएल टोन थीम, 10.25-इंच की ड्यूल कर्व्ड स्क्रीन और फ्लोटिंग कंसोल शामिल हैं।

गरीब परिवारों का सहारा बनकर आई Maruti Baleno New Car… 22.95 kmpl माइलेज के साथ मिलेंगे Letest Features

परफॉर्मेंस और रेंज

कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी सिंगल चार्ज में लगभग 473 किमी की लंबी रेंज ऑफर करेगी। इसमें 51.4 kWh की lithium-ion बैटरी है, जो 171hp की पावर और 255Nm टॉर्क जनरेट करती है। 11kW AC और 50kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है।

लेटेस्ट फीचर्स

कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को यह इलेक्ट्रिक गाड़ी कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ पसंद आएगी, जैसे कि पैरानोमिक सनरूफ, Bose का 8-speaker साउंड सिस्टम, vehicle-to-load (V2L), लॉक/अनलॉक रिमोट्ली, वाहन की लाइव लोकेशन देखना, EV चार्जिंग स्टेशन लोकेटर और इन-कार पेमेंट ऑप्शन।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम

सुरक्षा के लिए, कंपनी ने फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक का सपोर्ट दिया है, साथ ही ADAS-लिंक्ड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है। सस्पेंशन सिस्टम में आगे की ओर MacPherson strut और पीछे की ओर torsion beam सस्पेंशन दिया गया है, जो कच्ची और पक्की सड़कों पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

Ola, और TVS की हेकड़ी निकालने आई… Hero की धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर 95 km/h रफ्तार के साथ मिलेंगी 135KM रेंज

कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में Hyundai Creta Electric की कीमत लगभग ₹20.79 लाख से शुरू होकर ₹27.11 लाख के आसपास है। यह अपनी रेंज और फीचर्स के हिसाब से किफायती मानी जाती है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी हुंडई डीलरशिप से संपर्क करें।

Ask a question or share your experience

Your email address will not be published. Required fields are marked *